Tuesday, June 17, 2025
HomeTrending Nowउत्तरकाशी : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत...

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि

उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज पूर्व विधायक स्व. गोपाल सिंह रावत की तेरहवीं में सम्मिलित हुए, इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक भी स्व.गोपाल सिंह रावत के आवास पर तेरहवीं में सम्मिलित होने जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री रावत एवं गणेश जोशी व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री मदन कौशिक ने स्वर्गीय पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी। तथा शोकाकुल परिवार को सात्वंना दी।

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वराज विद्वान, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, विजयपाल मखलोगा, पवन नोटियाल, सुधा गुप्ता, रावल हरीश सेमवाल, विष्णुपाल रावत, पूनम रमोला सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments