Tuesday, April 30, 2024
HomeTrending Nowपार्टी अध्यक्ष की उपस्थिति में शिव सेना के कई कार्यकर्ताओं हुये कांग्रेस...

पार्टी अध्यक्ष की उपस्थिति में शिव सेना के कई कार्यकर्ताओं हुये कांग्रेस में शामिल

देहरादून, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह की उपस्थिति में देहरादून महानगर के शिव सेना के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी,  राहुल गांधी  व प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम ंिसह जी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में सर्वश्री शुभम थापा, सचिन राजपूत, सूरज कुमार, अर्नब थापा, राजीव कुमार, रोहन खडका, अभिजीत थपलियाल, अथर्व मैठाणी, गौरव देउपा, सूरज भट्ट, सागर राजौरिया, अजय कुमार, कपिल जोशी, हैरी, रोहन आदि शामिल थे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया।

भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि नौजवान कार्यकर्ताओं के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, संदीप चमोली, कमरखान ताबी, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत, आशीष सक्सेना राहुल रौबिन पंवार, दिग्विजय चैहान, अनिल बसनेत आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments