Tuesday, April 30, 2024
HomeTrending Nowमर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारी संस्कृति के आधार : रविन्द्र पुरी

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारी संस्कृति के आधार : रविन्द्र पुरी

हरिद्वार 6 जनवरी (कुल भूषण) श्रीराम चौक सेवा समिति रेलवे रोड़ ज्वालापुर का प्रतिनिधिमण्डल श्रीराम की प्रतिमा के जीर्णोद्धार के सम्बन्ध में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव  एवं अध्यक्ष मंशा देवी मन्दिर ट्रस्ट श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज से भेंट कर उन्हे आमंत्रण दिया एवं कार्य की प्रगति से अवगत कराया।

महन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण  प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे रोम रोम में बसे हैं और वे ही हमारी संस्कृति के पोषक आधार हैं। श्रीमहन्त ने श्रीराम प्रतिमा के जीर्णोद्धार करवाने के साथ सहयोग करने का आश्वासन भी प्रतिनिधिमण्डल को दिया।

प्रतिनिधिमण्डल में श्रीराम चौक सेवा समिति रजि अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा  महामंत्री ओम पाहवा कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता  उपाध्यक्ष प्रदीप सेठी ओम झाम्ब संरक्षक सरदार इन्द्रजीत सिंह जगदीश लाल पाहवाए डा सुनील कुमार बत्रा प्रेमलाल अरोड़ा दीपक अरोड़ा आदि सम्मिलित   थे

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments