लेज़र की बिजली, आकाश मार्ग से राम–रावण का भीषण युद्ध और डिजिटल अग्नि परीक्षा, साहित्य एवं फिल्म दिवस पर सजा उत्तराखंड की ऐतिहासिक मंच

0
17

देहरादून, रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित उत्तराखंड की ऐतिहासिक ‘भव्य रामलीला महोत्सव–2026’ के नवम दिवस को ‘साहित्य एवं फिल्म दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मेघनाथ वध, कुंभकर्ण वध एवं रावण वध का भव्य मंचन देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आधुनिक लेज़र तकनीक, डिजिटल इफेक्ट्स और आकाश मार्ग से राम–रावण युद्ध के अद्भुत दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डिजिटल अग्नि के बीच माता सीता की अग्नि परीक्षा का प्रभावशाली मंचन भी विशेष आकर्षण रहा।
पुरानी टिहरी की वर्ष 1952 से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला परंपरा को देहरादून में भव्य रूप से पुनर्जीवित करना हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष श्री अभिनव थापर जी एवं पूरी समिति के अभिनव प्रयासों से यह रामलीला आज उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान बनकर देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। वर्ष 2025 में डिजिटल माध्यमों से 82 लाख से अधिक दर्शकों ने इस रामलीला का आनंद लिया था और वर्ष 2026 में समिति ने एक करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा है। इतने भव्य स्तर पर हमारी ऐतिहासिक परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ना वास्तव में सराहनीय है।
साहित्य एवं फिल्म दिवस पर बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री सुश्री नेहा सक्सेना सहित फिल्म जगत की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और लोकजीवन पर आधारित गढ़वाली फिल्म ‘घस्यारी’ का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया। साहित्य, लोककला और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने की यह पहल हमारी लोकभाषा, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर प्रतापनगर विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी जी ने पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला को देहरादून में इतने भव्य स्वरूप में पुनर्जीवित करने के लिए समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर जी के प्रयासों की सराहना की। अभिनेत्री सुश्री नेहा सक्सेना जी ने भी इस भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे भारत में इतनी भव्य रामलीला कहीं नहीं देखी।
80 फीट ऊँचा LED एवं लेज़र तकनीक से सुसज्जित रावण बना आकर्षण का केन्द्र, उत्तराखंड में पहली बार LED एवं लेज़र तकनीक से सजे रावण के पुतले का भव्य दहन गुरु नानक मैदान, रेसकोर्स में किया गया। मेघनाद एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन भी इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।
रामलीला समिति समस्त देहरादूनवासियों एवं उत्तराखंडवासियों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुँचकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें, अपनी सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करें और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथिगण मुख्य अतिथि प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी जी, सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री सुश्री नेहा सक्सेना, राकेश गुप्ता, चेयरमैन, बार काउंसिल उत्तराखंड, दिनेश चमोली समाजसेवी, अनूप नौटियाल, श्रीमती आशना कंडियाल नेगी अध्यक्ष, हिमालय विरासत ट्रस्ट, श्रीमती भारती पांडे, वरिष्ठ साहित्यकार, दीपक ड्यूंडी, मनिंदर बिष्ट — अध्यक्ष, ऑटो ट्रेड यूनियन, श्रीमती पिया थापा जी, घनश्याम वर्मा, पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी एवं डी. एस. मान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर, सचिव अमित पंत, निर्देशक अनुराग पंत जी, समिति के पदाधिकारी, कलाकार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश भट्ट एवं श्रीमती भारती आनंद जी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here