CSR के तहत ओएनजीसी की पहल: गोपेश्वर नगर पालिका को सौंपे स्वच्छता उपकरण और वाटर टैंक

0
24

गोपेश्वर(चमोली), सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी ऊर्जा कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में सकारात्मक सहयोग कर रही है। इसी परिप्रेक्ष में ओएनजीसी ने गैर-सरकारी संस्था शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसायटी के माध्यम से नगर पालिका गोपेश्वर दो 3 हजार लीटर के दो वाटर टैंक, 5 फौगिंग मशीन, 25 कूड़ा उठान हेतु हाथ ठेली, सफाई हेतु तलवारें आदि सामग्री स्वच्छता अभियान के तहत प्रदान की।

नगर पालिका परिषद गोपेश्वर कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम उपरोक्त सामग्री शिवालिक एजुकेशनल सोशल वेलफेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसायटी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत के सुपुर्द की ।

इस मौके पर पूर्व ओएनजीसीयन एल मोहन लखेड़ा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता आदि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में ओएनजीसी सीएसआर प्रस्ताव के माध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है, इसी परिप्रेक्ष में 2500 से अधिक सरकारी विद्यालयों को फर्नीचर, कंप्यूटर आदि विभिन्न प्रकार की सामग्री भी अभी तक अलग अलग प्रस्तावों के माध्यम से दी जा चुकी हैं।

इस अवसर पर गोपेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि सीएसआर के तहत ओएनजीसी के द्वारा समाज के हित में किये जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की । उन्होंने आशा व्यक्त की कि ओएनजीसी का सहयोग इसी तरह नगर निगम को आगे भी मिलता रहेगा।

इस अवसर ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक/एचसीए नीरज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक पवन कुमार सैनी, इंचार्ज सीएसआर विशाल शर्मा भी आन लाइन जुड़े। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट और गजेन्द्र रावत पीटीए अध्यक्ष जीआईसी गौणा को भी सम्मानित किया गया, इस अवसर पर ओएनजीसियन एल मोहन लखेड़ा, शिवालिक एजुकेशनल सोसल वेलफेयर एंड ह्यूमन रिसोर्स सोसायटी समिति के अध्यक्ष उत्तम रावत, प्रोजेक्ट मैनेजर अंकुर बिष्ट, सचिव दयाल सिंह रावत, नगर पालिका के ईओ अनिल कुमार पंत, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट, गजेंद्र रावत, नंदन सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह असवाल, दीपक भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बड़थ्वाल, अभिषेक बडोनी, सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका के सभासद एवं कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here