Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandकांवड़ यात्रा का चरम दौर: भारी बारिश के बीच सड़कों पर डटे...

कांवड़ यात्रा का चरम दौर: भारी बारिश के बीच सड़कों पर डटे नगर निगम कर्मचारी, जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त की पैनी नजर

हरिद्वार(कुलभूषण )कांवड़ यात्रा अपने अंतिम और चरम दौर में है। एक ओर आसमान से लगातार मूसलाधार बारिश बरस रही है, वहीं दूसरी ओर लाखों कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच नगर निगम के कर्मचारी लगातार अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।
बारिश के चलते जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीमें जलभराव के संवेदनशील स्थलों पर लगातार तैनात हैं। कर्मचारी जल निकासी के साथ-साथ कांवड़ मार्गों की सफाई व्यवस्था को भी लगातार संभाल रहे हैं।
इसी बीच नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार ने भगत सिंह चौक अंडरपास के निकट, रानीपुर मोड़, संदेश नगर, पुराना आरटीओ चौक एवं ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण कर जलभराव और सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जलभराव के संवेदनशील स्थलों पर टीमें लगातार तैनात रहें और जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखें। आवश्यकता पड़ने पर पंप, सक्शन मशीन एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं, तेज बारिश और भारी भीड़ के बीच कांवड़ मार्गों को सुचारु बनाए रखने की दोहरी चुनौती नगर निगम के सामने है। कर्मचारी एक ओर जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कांवड़ियों के मार्गों पर सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठाने और रास्तों को स्वच्छ रखने का काम भी लगातार जारी है।
आसमान से बरस रही मूसलाधार बारिश और सड़कों पर उमड़े कांवड़ियों के सैलाब के बीच नगर निगम की टीमें लगातार मैदान में डटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments