देहरादून – जैसे जैसे आगामी विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। बैठकों सभाओं व चिंतन शिविर का दौर जारी है। राज्य आंदोलन की अगुवाई करने वाला उत्तराखण्ड क्रान्ति दल भी लगातार प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक हालातों पर नजर गड़ाए है और रैलियों व बैठकों के माध्यम से जनता के बीच सक्रियता बनाने में जुटा है। दल के बढ़ते जनाधार से एक ओर कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो दूसरी ओर दल का नेतृत्व राष्ट्रीय दलों की चुनौतियों से पार पाने को लेकर चिंतन में जुटा हैं। देहरादून में आयोजित दल की केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक में आगामी 2027 विधानसभा सभा चुनाव के लिये प्रदेश भर से आये केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं शीर्ष नेतृत्व ने खूब चिंतन मनन किया।
दल के केन्द्रीय महामंत्री (मीडिया ) देवेन्द्र चमोली ने जानकारी देते हुए बताया कि बंजारावाला स्थित एक बै़कट हाल में दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती की अध्यक्षता में उत्साह के बीच सम्पन्न हुई दल की केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक में 27 राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये गये।
बैठक में तय एजेंडा ” दल की वर्तमान संगठनात्मक समीक्षा,ओर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियो एंव जिम्मेदारियों ” पर चर्चा की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुते दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश भर में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल को लोग राजनीतिक विकल्प के रूप में देखना चाह रहे हैं ऐसे में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे जनभावनाओं का सम्मान करते हुये दल को मजबूती प्रदान करने का काम करें। उन्होंने सोसल मीडिया पर दल की छबि धूमिल करने वालों को अनुशासन में रहने की सख्त हिदायत दी । दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि वर्तमान में दल सभी 70 सीटों पर चुनावी तैयारियों में जुटा है उन्होंने जनता से उत्तराखण्ड बचाने की मुहिम में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल का साथ देने का आवाह्न किया। बैठक में दल के पूर्व अध्यक्ष डा नारायण सिंह जंतवाल, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, डा शक्ति शैल कप्रवाण, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चन्द्र शेखर कापड़ी, अध्यक्ष अनुशासन समिति राकेश सेमवाल, कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, पंकज ब्यास, केन्द्रीय महामंत्री मीडिया देवेन्द्र चमोली सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं प्रदेश भर से आये केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।


Recent Comments