नई टिहरी (रामगांव), बौर–रामगांव क्षेत्र की पैतृक, पंचायत एवं सामुदायिक भूमि की रक्षा को लेकर चल रहे जनआंदोलन के आठवें दिन क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा, बुजुर्ग एवं विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्राम समाज एवं चारागाह की भूमि ग्रामीणों की साझा धरोहर है, जिसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी भूमि का उपयोग स्थानीय जनता के हितों और भविष्य की पीढ़ियों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए तथा किसी भी निर्णय से पहले क्षेत्रीय जनता की भावनाओं और अधिकारों का सम्मान किया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पैतृक, पंचायत एवं सामुदायिक भूमि की रक्षा के लिए अपना संकल्प दोहराया तथा इस जनआंदोलन को आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखने का निर्णय लिया।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित और ग्राम हित से जुड़े इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।



Recent Comments