Monday, June 8, 2026
HomeTrending Nowतिलवाड़ा के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिरी केदारनाथ जा रही...

तिलवाड़ा के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिरी केदारनाथ जा रही XUV-700, सभी 5 यात्री सुरक्षित

रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केदारनाथ यात्रा पर जा रही एक महिंद्रा एक्सयूवी-700 अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में नदी किनारे जा गिरी। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया !

हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि चालक समेत तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई !

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments