Monday, June 1, 2026
HomeStatesUttarakhand100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो युवकों की मौके पर...

100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो युवकों की मौके पर ही मौत

अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सुंदरपुर के समीप गधोली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या यूके 02 सीए 0073 कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग में सुंदरपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 26 वर्षीय चत्ते राजी पुत्र गंगा राम निवासी कैलाली, नेपाल और 22 वर्षीय उमेश पुत्र रमेश निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments