Monday, June 1, 2026
HomeStatesUttarakhandराहुल गांधी के स्वागत को तैयार अल्मोड़ा: हरीश रावत ने संभाला मोर्चा,...

राहुल गांधी के स्वागत को तैयार अल्मोड़ा: हरीश रावत ने संभाला मोर्चा, जनसभा में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

अल्मोड़ा नेता प्रतिपक्ष वह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की के 4 जून को अल्मोड़ा सिमकनी मैदान में आयोजित जनसभा में उन्हें सुनने और उनके स्वागत के लिए लोगों में भारी उत्साह है यह बात एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहीं उन्होंने कहा कांग्रेस की महारैली को लेकर तैयारिया युद्ध स्तर पर चल रही है। जिसमे हजारों कांग्रेस कार्यकर्त्ता जुटंगे.अल्मोड़ा में पूर्व सीएम हरीश रावत मोर्चा संभाले हुए हैं। श्री रावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के की देन थी मोहन में फैक्ट्र लगवाई थी। मोहान स्थित IMPCL के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड की एकमात्र केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की आयुर्वेद और यूनानी दवा निर्माण इकाई है। उन्होंने दावा किया कि इसकी स्थापना स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय विकास के उद्देश्य से की गई थी तथा इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। हजारों ग्रामीण परिवार जंगलों से आंवला, हरड़ और बहेड़ा जैसी जड़ी-बूटियां एकत्र कर फैक्ट्री को उपलब्ध कराते हैं। उनके अनुसार मध्य हिमालयी क्षेत्र की जड़ी-बूटियों की आपूर्ति का एक बड़ा नेटवर्क इस इकाई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजीकरण से रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से 31 मई को एक घंटे का मौन उपवास रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी स्थानीय जनता से संवाद कर आगे के संघर्ष और आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी तथा इस मुद्दे को आगे भी उठाती रहेगी। कैंचीधाम क्षेत्र में लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है, जबकि क्वारब क्षेत्र में भूस्खलन और पहाड़ दरकने की घटनाओं से यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं की लाइफलाइन माने जाने वाले इस मार्ग की समस्याओं का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है, जिसका असर पर्यटन, व्यापार और आम लोगों की आवाजाही पर पड़ रहा है
यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोजगारी और पलायन गंभीर चुनौतियां बन चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि 1200 गांव खाली हो चुके हैं और 1700 इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और संघर्ष को तेज करेगी। पत्रकार वार्ता में विधायक मनोज तिवारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी राजेंद्र बरकोटी आदि मौजूद थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments