Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Nowकौशल विकास से सशक्त होंगे युवा : भरत सिंह चौधरी

कौशल विकास से सशक्त होंगे युवा : भरत सिंह चौधरी

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि युवाओं का कौशल विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शुक्रवार को देहरादून स्थित ‘यूथ एजुकेशनल सोसाइटी’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को यूनिफॉर्म वितरित की और प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें नियमित मासिक मजदूरी वाले रोजगार दिलाना है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वित्त पोषित इन योजनाओं के जरिए सरकार विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। मंत्री भरत सिंह चौधरी ने यूथ एजुकेशनल सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निजी संस्थानों और सरकार के तालमेल से ही रोजगार सृजन के लक्ष्य को पाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर यूथ एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण चमोली, संस्थान के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments