देहरादून, उत्तरांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 22वाँ वार्षिक सम्मेलन का भव्य रूप से आयोजन किया गया, देहरादून ऑर्थोपेडिक सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देशभर के अग्रणी अस्थि रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में दून मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता जैन का विशेष मार्गदर्शन और नेतृत्व रहा।, दून मेडिकल कॉलेज की ओर से एम एस डॉ. आर. एस. बिष्ट, डी एम एस डॉ. एन. एस. बिष्ट तथा डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल की लाइव सर्जरी के संचालन में सक्रिय भूमिका रही, जिनके सहयोग से यह बड़ा शैक्षणिक आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हुआ।
सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजेश माहेश्वरी, आयोजन सचिव डॉ. एस. एन. सिंह तथा सह-आयोजन सचिव डॉ. गौरव गुप्ता के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय वैज्ञानिक कार्यक्रम तैयार किया गया। इसमें कैडावर आधारित प्रशिक्षण कार्यशालाएँ, रोबोटिक एवं एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वर्कशॉप, प्राथमिक एवं रिवीजन नी रिप्लेसमेंट प्रशिक्षण, पोंसेटी तकनीक पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप, वैज्ञानिक व्याख्यान तथा ई-पोस्टर प्रस्तुतियाँ आयोजित की गई।
इस सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। विशेष रूप से दिल्ली से आए प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. विक्रम म्हास्कर और डॉ. रमाकांत अग्रवाल की उपस्थिति ने सम्मेलन के वैज्ञानिक स्तर को और समृद्ध किया ।
दून मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग से डॉ. अनिल जोशी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष), डॉ. पवनीश लोहान, डॉ. मानवेन्द्र सिंह रावत, डॉ निशांत तथा डॉ. आदित्य कुमार सिंह की सक्रिय भागीदारी ने भी सम्मेलन को सशक्त बनाया । दून अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से लाइव सर्जरी का सीधा प्रसारण भी किया गया जिसको देश भर से आए चिकित्सकों ने देखा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनेस्थीसिया विभाग की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें डॉ गौरव चोपड़ा, डॉ अतुल कुमार सिंह, डॉ. दीपिका, डॉ. शोभा, डॉ. इशिता तथा डॉ. कुलदीप शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन उत्तराखंड में आर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवा चिकित्सकों को विशेषज्ञों से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है।



Recent Comments