Wednesday, April 22, 2026
HomeTrending Nowगौ सेवा कर के रुप में मनाया गया वैश्य एकता दिवस

गौ सेवा कर के रुप में मनाया गया वैश्य एकता दिवस

देहरादून, वैश्य एकता दिवस पर गौ सेवा के निमित्त मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल द्वारा वैश्य एकता दिवस आईवीएफ के संस्थापक अध्यक्ष स्व० श्री रामदास अग्रवाल जी की जन्म जयंति के उपलक्ष्य पर गौ सेवा कर मनाया । इस अवसर पर दीपक सिंघल ने कहा की स्वर्गीय श्री रामदास अग्रवाल वैश्य समाज के अधिनायक रहे हैं और उन्होंने अपने 50 वर्षों के सामाजिक और राजनैतिक जीवन में वैश्य समुदाय को विश्व स्तर पर सशक्त और एकजुट करने के लिए प्रशंसनीय कार्य किया है। बतौर संस्थापक अध्यक्ष, स्वर्गीय श्री रामदास अग्रवाल ने अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की शाखाओं को न केवल भारत के कोने-कोने में अपितु विश्व के 10 देशों में भी स्थापित किया है। वैश्य एकता दिवस सभी प्रदेशों एवं लगभग 10 देशों में बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसका लक्ष्य संपूर्ण वैश्य समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है।
इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री रमेश गोयल, नीता गर्ग, निकुंज गुप्ता,उपेद्र अग्रवाल, विशाल गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमन गुप्ता, मनोज गोयल, मनोज सिंघल, महेश गुप्ता, सोमित गर्ग, राजीव गुप्ता, रितु गोयल आदि उपस्तिथ रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments