रुद्रप्रयाग – कल गैरसैंण की ओर आ रहे उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के सर्वोच्च नेता पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी जी व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी को सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की गयी गिरफ्तारी व युवा नेता आशीष नेगी को नजरबंद किये जाने के विरोध में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल केन्द्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर आज उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने जनपद मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।। सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सभी उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के कार्यकर्ता वेलणी टैक्सी स्टैण्ड से जलूस की शक्ल में निकले मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओ ने सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। मुख्य बाजार हनुमान चौक पर सरकार का पुतला दहन किया। मुख्य बाजार में जनता को सम्बोधित करते हुते कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार गैरसैंण के नाम पर बार बार धोखा दे रही है। केवल दिखावे के लिये दो चार दिनों के सैर सपाटे पर सरकार जनता के पैसों की बर्बादी कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण राजधानी ही पहाड़ की समस्यायों का हल है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गैरसैंण को राजधानी बनाने तक संघर्ष करता रहेगा। इस बीच कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य बाजार से गुजर रहे विधायकों का घेराव करने की कोशिश भी की गयी लेकिन अचानक पहुंचे विधायकों का काफिला तब तक आगे निकल गया। इस बीच प्रशासन मुस्तैद रहा व भारी पुलिस बल प्रर्दशन कारियों पर निगरानी रख ब्यवस्था करने में जुटा रहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, जिला संरक्षक सूरत सिंह झिक्वाण जितार सिंह जंगवाण, सुबोध नौटियाल, डा आशुतोष भंडारी अर्जुन सिंह कंडारी, प्रेम सिंह रावत, आरती पांडेय, शैलेन्द्र बुटोला, राज किशोर बिष्ट, दीप प्रकाश भट्ट, अजीत भंडारी, विपिन विष्ट, हरभजन सिंह भंडारी, उपेन्द्र पंत, रबि राणा, राय सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में उक्रांद कार्यकर्ता शामिल थे।



Recent Comments