देहरादून, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्य कला मेला में रोज़गार मेले का सफल आयोजन हुआ। Ndfdc India के सहयोग से आयोजित इस रोजगार पर्व में 250 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर 15 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी की, जिनमें Zomato, Niva Bupa, Hero MotoCorp, iLeads, NABET, RedFox सहित अन्य संस्थान शामिल रहे तथा 13 संस्थान ऑफलाइन उपस्थित रहे। इस दौरान 2 संस्थानों ने ऑनलाइन माध्यम से साक्षात्कार लिए और गहन चयन प्रक्रिया के बाद 12 दिव्यांगजनों को तत्काल नियुक्ति, 65 अभ्यर्थी आगामी अवसरों हेतु शॉर्टलिस्ट किये गये, इस मौके पर दिव्यांग अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाने हेतु दीपांकर घिल्डियाल जिला समाज कल्याण अधिकारी भी विशेष रूप से पधारे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सुश्री नंदी एवं सुश्री हिमांशी रहीं, जिन्हें नाबेट आईटी सर्विसेज द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे अन्य प्रतिभागियों में भी उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस अवसर पर एनआईईपीवीडी एवं एनडीएफडीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण विनीत राना एवं अरविन्द कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वयन एनआईईपीवीडी संस्थान के अधिकारियों एवं कार्मिकों में अमित कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य), डॉ. सुनील कुमार शिरपुरकर, डॉ. पंकज कुमार, श्री सतेंदर शर्मा, जगदीश लखेड़ा, भूपेन्द्र राना, विनीत कुमार तथा सहायक प्लेसमेंट अधिकारी परमील कुमार द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल रोज़गार, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और समावेशिता की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ।



Recent Comments