देहरादून, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आज प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा पीएम श्री योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित कार्यों का निरीक्षण प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त सचिव श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार महेंद्र कुमार द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विनोद ढौंडियाल मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तराखंड भी उपस्थित रहे। इस उच्चस्तरीय दौरे का उद्देश्य पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में हो रहे शैक्षणिक सुधारों और आधुनिक ढांचे का मूल्यांकन करना था।
परंपरा और अनुशासन के साथ निरीक्षण दल के आगमन पर विद्यालय के बैंड दल ने ओजस्वी धुनों के साथ दल का भव्य स्वागत किया । एनसीसी कैडेट्स ने निरीक्षण दल को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देते हुए शानदार सलामी दी। इसके पश्चात, प्राथमिक विभाग के नन्हे विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर निरीक्षण दल का पारंपरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य निरीक्षण दल के सदस्यों व उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बसंती खंपा ने निरीक्षण दल के सदस्यों का ‘हरित स्वागत’ करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भेंट किए। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने सुमधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। नवाचार और कौशल प्रयोगशाला का उद्घाटन दौरे का मुख्य आकर्षण श्री महेंद्र कुमार द्वारा ‘पीएम श्री नवाचार और कौशल प्रयोगशाला’ का भव्य उद्घाटन रहा। इसके साथ ही निरीक्षण दल ने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित गणित और विज्ञान पार्क (Maths & Science Park) का बारीकी से निरीक्षण किया, जहाँ छात्रों ने प्रयोगों के माध्यम से कठिन सिद्धांतों को सहजता से समझाया।
सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रदर्शन निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थी ऋत्विक सिंह रावत ने ओजपूर्ण कविता के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संचार किया। प्राथमिक विभाग के बच्चों ने कठपुतली शो के माध्यम से शिक्षाप्रद कहानी प्रस्तुत की। प्रदर्शनी में विज्ञान, तकनीक और कला के विभिन्न आयामों के साथ-साथ पीएम श्री योजना के तहत किए गए नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।
पीपीटी (PPT) के माध्यम से गतिविधियों का प्रदर्शन एक विशेष सत्र के दौरान विद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों को पीपीटी (PowerPoint Presentation) के माध्यम से दिखाया गया। निरीक्षण दल ने इन गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक नवाचारों (Innovations) को अपनाने पर जोर दिया। निरीक्षण दल ने विद्यालय में किए जा रहे कार्यों के लिए विद्यालय परिवार की खूब प्रशंसा करी!
इस अवसर पर डॉ. सुकृति रैवानी उपायुक्त केविसं देहरादून संभाग , सुरजीत सिंह सहायक आयुक्त, विद्यालय की प्राचार्य बसंती खंपा , पीएम श्री विद्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, उपप्राचार्य अलका तड़ियाल, मुख्य अध्यापिका आरती उनियाल, डी एम लखेड़ा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।




Recent Comments