देहरादून, दून के रायपुर के ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में बीते 21 फरवरी को हुई मारपीट और धक्का-मुक्की के मामले में विधायक उमेश शर्मा काऊ की माफी मांगने के बाद भी मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है,
विधायक द्वारा आज बुधवार को भाजपा के महानगर कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष उपस्थित हुये, इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुये विधायक ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से नौडियाल मेरे छोटे भाई, कुछ लोग बदनाम कर जनता को गुमराह कर रहे हैं ।
शिक्षा निदेशालय में हुये इस मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने पांच दिनों के अंदर दूसरी बार माफी मांगी है, मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि घटना जाने-अनजाने में हुई और वे इससे जुड़े सभी पक्षों से क्षमा चाहते हैं। वहीं विधायक ने कहा कि शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल उनके छोटे भाई जैसे हैं और उन्हें लगी चोट से वे स्वयं दुखी हैं। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि उनका अहित होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विधायक काऊ ने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कौशिश कर रहे हैं। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने की अपील की ।
विधायक उमेश शर्मा काऊ का कहना था कि मैं अपने क्षेत्र में एक विद्यालय के लिए 1.5 बीद्या जमीन दान करने वाले परिवार के साथ विद्यालय का नामकरण दानदाता स्व० श्री पदम सिंह रावत के नाम पर करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय गया था। इस दौरान मेरे साथ संबंधित परिवार के लोग भी थे। चूंकि यह प्रकरण काफी समय से लंबित था, बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।
उन्होंने कहा कि मैंने जनप्रतिनिधि होने के नाते विवाद शांत कराने का भरसक प्रयास किया। मेरे द्वारा जनहित के कार्यों में हमेशा अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग मिला है। मैंने भी हमेशा उन्हें उचित सम्मान दिया है, इसलिए शनिवार को हुई इस घटना पर मुझे बेहद अफसोस है और मैं संबंधित पक्षों से माफी मांगता हूं। मैं एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी लगातार अधिकारी-कर्मचारियों के हितों में कार्य कर रहे हैं। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर भी हमेशा गंभीर रही है, इसलिए इस प्रकरण में मैं सभी पक्षों से संयम की अपील करता हूं। नौडियाल मेरे छोटे भाई की तरह हैं और उनको जो चोट लगी है, वह मुझे लगी है और मेरा मन बहुत दुखी है। कर्मचारी-अधिकारी मेरा परिवार हैं, उनका अहित हो जाए ऐसा काऊ कभी सोच भी नहीं सकता। कर्मचारी अधिकारी शिक्षक संघ मोर्चा का मैं आभारी हूं जिन्होंने इस घटना का राजनीतिकरण नहीं होने दिया ।



Recent Comments