Tuesday, April 21, 2026
HomeTrending Nowखाई में गिरा पिकअप वाहन, पांच घायल

खाई में गिरा पिकअप वाहन, पांच घायल

अल्मोड़ा, जनपद में सड़क हादसे मेंं आज सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
मामला सल्ट क्षेत्र के डोट्याल गांव के पास का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक पिकअप वाहन का चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी सराय खेत, सल्ट क्षेत्र में काम के लिए मजदूरों को लेकर जा रहा था। डोट्याल गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल, सल्ट भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में सुभाष (22) निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा चंद्रसेन (36) निवासी फतेहपुर बिजनौर, बिजेंद्र (31) निवासी हिदायतपुर बिजनौर, राजेंद्र (31) निवासी किला खेड़ा उधम सिंह नगर तथा चालक सकाम सिंह बिष्ट भी घायल हुए हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments