Friday, April 24, 2026
HomeStatesUttarakhandएक तरफा कार्यवाही की गई तो यूपीजेए करेगा आंदोलनात्मक कार्यवाही

एक तरफा कार्यवाही की गई तो यूपीजेए करेगा आंदोलनात्मक कार्यवाही

देहरादून, उत्तराखंड़ पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन (यूपीजेए) द्वारा अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) आर जे मालिक से मुलाकात की गई। संगठन द्वारा अवगत कराया गया कि गलत वरिष्ठता सूची के आधार पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाए।
केंद्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सैनी द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक गलत वरिष्ठता सूची पर दिए गए प्रत्यावेदनों पर किसी भी प्रकार की सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है। यह भी अवगत कराया गया कि उच्च न्यायालय में निगम द्वारा अवगत कराया गया है कि मामले के निस्तारण होने तक कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
केंद्रीय महासचिव नितिन तिवारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि न्यायालय के आदेश के विपरीत किसी भी प्रकार की एक तरफा कार्यवाही की गई तो संगठन के सदस्य तत्काल कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलनात्मक कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाएगा।
एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन को भी पत्र के माध्यम से अपना पक्ष रखने हेतु समय देने का अनुरोध किया गया है।
प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सैनी, केंद्रीय महासचिव नितिन तिवारी, केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन रावत, प्रांतीय अध्यक्ष सुनील उनियाल एवं वरिष्ठ सदस्य मनीष पांडे, राजीव खर्कवाल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments