देहरादून, उत्तराखण्ड़ की राजधानी दून में एक बार फिर हत्या हो गयी, मात्र 16 दिन के अंदर 5 हत्याओं ने लोगों दहशत पैदा कर दी, आज शुक्रवार की सुबह व्यस्तम राजपुर रोड़ के सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर तीन लोगों ने आज सुबह युवक को गोली मारी दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मॉल की सीढ़ियों पर शव पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, युवक जिम से बाहर निकला ही था कि उसको गोली मार दी। हमलावर हत्या के बाद फरार हो गये, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और जांच शुरू की। पुलिस ने पूरे मॉल की घेराबंद कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए सिल्वर सिटी मॉल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 3 राउंड फायर हुई है, जिसमें से दो गोली युवक को लगी है। वहीं मृतक की पहचान झारखंड के रहने वाले 45 वर्षीय विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काशीपुर में स्टोन क्रशर का काम करता था और दून के रेसकोर्स इलाके में रहता था।हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। दो शूटरों ने अंदर फायरिंग की जबकि उनका एक साथी मुख्य सड़क पर बाइक लेकर तैयार खड़ा रहा। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम शर्मा सुबह करीब 9 बजे जिम पहुंचे थे और लगभग 10:30 बजे नीचे उतरते समय उन पर हमला हुआ। बदमाशों ने उन पर तीन गोलियां दागीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा को पहले से जान का खतरा होने की आशंका थी और वह खुद भी पिस्टल लेकर आए थे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें हथियार निकालने का मौका तक नहीं दिया। घटना की सूचना मिलते ही आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह और एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना के तुरंत बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को मौके पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स को भी जांच में लगाया गया है। गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।
वही पुलिस प्रारंभिक जांच में कारोबारी की पृष्ठभूमि और उनके व्यावसायिक संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह सत्यापित कर रही है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, व्यावसायिक विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Recent Comments