Friday, April 24, 2026
HomeStatesUttarakhandफिर दहला दून : दिन दहाड़े तिब्बती मार्केट में चली गौली,...

फिर दहला दून : दिन दहाड़े तिब्बती मार्केट में चली गौली, एक की मौत

देहरादून, दून में एकबार फिर अपराधी बेखौफ होकर गोली चलाकर गायब हो जाते है, मामला आज बुधवार का है जहां दिनदहाड़े व्यस्त तिब्बती मार्किट में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, गोलीकांड़ में घायल शख्स को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, मारे गए व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक

40 साल के अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी में है. वो जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे, अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे, अन्य दिनों की भांति आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी l

इस हत्याकांड़ के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है और फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है l गोली मारने वाले मौके से फरार हो गये l

वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो वहां एक शख्स को लोगों ने तड़पता देख किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया, युवक को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी दून अस्पताल पहुंचे, गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है, सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है l

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है, यस भी बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था l

जनपद में दो हफ्ते के अंदर हुये इस चौथे हत्याकांड से दूनवासी स्तब्ध हैं, पहले 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में छात्रा की हत्या, 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या और फिर 2 फरवरी को मच्छी बाजार में गुंजन नाम की युवती की हत्या ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिये l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments