रुद्रप्रयाग -उत्तराखंड क्रान्ति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के रुद्रप्रयाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने आज रुद्रप्रयाग में सैकड़ों लोगों को उपक्रांद की सदस्यता दिलाई।
स्थानीय एक बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में बचणस्यूं छैत्र के जाने माने समाज सेवी अर्जुन कंडारी व उत्तराखंड क्रान्ति दल रुद्रप्रयाग के साथ सैकड़ों लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जे एस रावत , एडवोकेट पंकज चौधरी, लक्ष्मण सिंह पंवार,राज्य आंदोलनकारी यशोधर बैंजवाल पुत्री आरती पांडे, ज्योति देवी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
इस अवसर पर यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब समय है उत्तराखंड को बचाने का, पहले हम लड़े थे उत्तराखण्ड बनाने के लिए अब उत्तराखंड बचाने की लड़ाई में जनता उक्रांद के साथ लामबंद हो रही है।
उक्रांद के पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ब्यास ने कहा कि युवाओं का रुझान उक्रांद के प्रति लगातार बढ़ रहा है। आने वाला समय प्रदेश की राजनीति के लिये अहम है क्योंकि जनता राष्ट्रीय दलों से अब ऊब चुकी है।
इस अवसर पर उक्रांद के वरिष्ठ नेता पंकज ब्यास, केन्द्रीय उपाध्यक्ष बहादुर रावत , केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, के महामंत्री राजेन्द्र विष्ट, एडवोकेट दिनेश नेगी, जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख विष्णु कांत शुक्ला, के मंत्री बलबीर चौधरी, जिताकर सिंह जंगवाण, पृथ्वी पाल रावत, आशुतोष भंडारी अजीत भंडारी, प्रेम सिंह रावत, प्रदीप बुटोला, दीप प्रकाश भट्ट, विक्रम फर्शवाण, आरती पांडे, ज्योति देवी, सरस्वती देवी, अर्जुन नेगी, विपिन विष्ट, रवि राणा, उपेन्द्र पंत, उम्मेद सिंह नेगी, विनोद कप्रवाण, शैलेन्द्र बुटोला, पंकज नेगी आदि शामिल थे। संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नौटियाल ने किया।



Recent Comments