Friday, June 5, 2026
HomeTrending Nowप्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दूर नहीं कर पाई सरकार: गोदियाल

प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दूर नहीं कर पाई सरकार: गोदियाल

पौड़ी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को राठ क्षेत्र के पाबौ, पैठाणी, चाकीसैंण और मजरामहादेव आदि जगहों पर लोगों से जनसंपर्क किया और सभाएं भी की। इससे पहले बुधवार को पौड़ी में कांग्रेस ने वन्य जीवों के बढ़ते हमलों को लेकर रोष जाहिर कर प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार को पौड़ी से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल ने पाबौ, पैठाणी आदि क्षेत्रों में लोगों से जनसंपर्क किया। यहां कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वह क्षेत्र में भ्रमण पर है। पैठाणी में आयोजित एक जनसभा में गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। गोदियाल ने कहा कि युवा सड़कों पर हैं और रोजगार के कोई साधन सरकार मुहैया नहीं करा पाई है। महंगाई और बेरोजगारी से आज लोग त्रस्त है। कहा कि आज वन्य जीवों के हमलों को रोकने के लिए सरकार के पास कोई कारगर उपाय तक नहीं है और जगह-जगह भालू और गुलदारों के हमलों से लोग आज सहमे हुए है। राठ में ही 60 से अधिक मवेशियों को भालू ने मार दिया है। आरोप लगाया कि सरकार को लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। गोदियाल ने लोगों का आह्वान किया कि इस सरकार को उखाड़ फेंके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी, ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सीमा चमोली, चैत सिंह सहित आशा राम पंत, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments