Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowपीटीए शिक्षकों की सेवा नियमितिकरण की कट ऑफ तिथि बढ़ाई जाए

पीटीए शिक्षकों की सेवा नियमितिकरण की कट ऑफ तिथि बढ़ाई जाए

ऋषिकेश(आरएनएस)। पीटीए शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बैराज रोड कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पीटीए शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण और लाभ के लिए निर्धारित कट-ऑफ की तिथि को 30 जून 2018 से बढ़ाकर 30 जून 2025 कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत पीटीए शिक्षकों की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने मांग की कि पीटीए शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण और लाभ के लिए निर्धारित कट-ऑफ तिथि को 30 जून 2018 से बढ़ाकर 30 जून 2025 किया जाए। ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को न्याय मिल सके। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शिक्षकों की मांग को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल शिक्षा सचिव से दूरभाष पर वार्ता की और मामले में शीघ्र एवं सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक समाज का आधार हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार से इस विषय पर लगातार संवाद कर शीघ्र समाधान के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पीटीए शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और राज्य सरकार को उनके योगदान को देखते हुए उनके हित में उचित निर्णय लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments