देहरादून, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उनके आवास पर मुलाकात कर देहरादून से हल्द्वानी के लिए हैली सेवा शुरू किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि देहरादून से नैनीताल बागेश्वर ,टिहरी ,श्रीनगर एवं गोचर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध की गई है जबकि हल्द्वानी से मुनस्यारी चंपावत, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा मौजूद हैं परन्तु देहरादून से हल्द्वानी जाने के लिए हेली सेवा उपलब्ध नहीं है जिस कारण देहरादून से हल्द्वानी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यदि देहरादून से हरी सेवा शुरू की जाती है तो पर्यटक हल्द्वानी से मुनस्यारी चंपावत में पिथौरागढ़ के लिए सीधी कनेक्टिविटी होने के कारण अधिक लाभ उठा सकते है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार सभी पर्यटक स्थलों को हेली सेवा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है और हल्द्वानी भी इस हैली सेवा वंचित नहीं रहेगा




Recent Comments