Saturday, April 25, 2026
HomeStatesDelhiहमारे देशों में मित्रता अमर रहे, जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी...

हमारे देशों में मित्रता अमर रहे, जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले फ्रांस के राष्ट्रपति

नई दिल्ली ,। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भीड़भाड़ वाले हॉल में अचानक भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर बढ़े। उनके चेहरे पर मुस्कान थी, वे पास आए और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। दोनों नेताओं ने साथ में खड़े होकर फोटो खिंचवाई। खास बात ये रही कि कैमरों की चमक में दोनों की गहरी दोस्ती भी चमक रही थी। इस मौके पर मैक्रों भारत और फ्रांस की संबंधों की तारीफ करते दिखे तो पीएम मोदी ने भी दोनों देशों की दोस्ती को दुनिया के भविष्य के लिए अच्छा बताया। त्र20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात में क्या कुछ खास रहा, इस खबर में समझते हैं।
पीएम मोदी से मिलकर क्या बोले इमैनुएल मैक्रों?
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर की। उन्होंने पोस्ट किया, शुक्रिया, मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी। जब देश मिलकर आगे बढ़ते हैं तो वे और भी मजबूत होते हैं। हमारे देशों के बीच दोस्ती अमर रहे! वहीं, पीएम मोदी ने भी फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात को सराहा। खास बात ये भी रही कि पीएम मोदी ने एक्स पर फ्रांस देश की भाषा फ्रेंच में पोस्ट किया, जोहान्सबर्ग में त्र20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई। हमने तमाम मुद्दों पर उपयोगी बातचीत की। भारत और फ्रांस के आपसी संबंध वैश्विक हित के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बने हुए हैं।
त्र20 समिट में इन नेताओं से मिले क्करू मोदी
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में जी20 शिखर सम्मेलन के इतर अलग-अलग देशों के नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से हुई। इसके अलावा, त्र20 नेताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ग्लोबल डेवलपमेंट स्टैंडर्ड्स पर गहन पुनर्विचार का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments