हल्द्वानी, नैनीताल में 7 से 10 अक्टूबर के दौरान मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित स्टेट स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के 19 बालकों ने विभिन्न आयु और भार वर्ग में प्रतिभाग किया और कुल 16 पदक अपने नाम किए।
कोच शिखा चंद, जो 5 वर्षों से कॉलेज में बॉक्सिंग कोच हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशिक्षक रह चुकी हैं, ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
पदक विजेता बालक :
अंडर-14:
यश दुर्गापाल – गोल्ड
प्रथमेश वर्मा – कांस्य
कुणाल सिंह भंडारी – गोल्ड
कौस्तुभा रावत – गोल्ड
अभिनव पनवार – कांस्य
लक्ष्य छेत्री – रजत
देवांश भट्ट – गोल्ड
अनुराग रावत – रजत
तनीश छेत्री – गोल्ड
अंडर-17 :
अंश बिष्ट – कांस्य
अंकुश बिष्ट – कांस्य
मयंक भट्ट – गोल्ड
मनीष करूंगा – सिल्वर
नैतिक प्रसाद – गोल्ड
अंडर-19 :
अमित सिंह कठायत – गोल्ड
अभय चौधरी – गोल्ड
इस प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देहरादून और नैनीताल के खेल क्षेत्र में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।



Recent Comments