Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandश्री अखंड परशुराम अखाड़े और महानगर व्यापार मंडल ने दी केदारनाथ आपदा...

श्री अखंड परशुराम अखाड़े और महानगर व्यापार मंडल ने दी केदारनाथ आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि

प्रकृति के संरक्षण संवर्द्धन से ही आपदाओं को रोका जा सकता है-पंडित अधीर कौशिक
हरिद्वार, । वर्ष 2013 में आयी केदारनाथ आपदा की बरसी पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा व महानगर व्यापार मंडल ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति तथा विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। ऋषिकुल घाट पर श्रद्धांजलि देने के दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक व महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील ने कहा कि मां गंगा आपदा में जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्व में आपदाओं और युद्ध की स्थिति बन रही है। ऐसे में मां गंगा से विश्व कल्याण खुशहाली की कामना करते हैं। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि केदारनाथ में आयी भीषण आपदा में सैकडों तीर्थयात्रीयों को जान गंवानी पड़ी थी। इस प्रकार का हादसा दोबारा ना हो इसके लिए सरकार के साथ आम लोगों को भी जागरूक होना होगा। प्रकृति के संरक्षण संवर्द्धन से ही इस प्रकार की आपदाओं को रोका जा सकता है। श्रद्धांजलि देने वालों में पंडित पवन शास्त्री, कुलदीप शर्मा, बृजमोहन शर्मा, प्रीतकमल सारस्वत, दीपक कुमार, सोनू चौधरी, सुनील मनोचा, एसके सैनी, अनिल कोरी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments