Monday, June 23, 2025
HomeUncategorizedपुराण (कविता)

पुराण (कविता)

पुराण (कविता)

पुराणों में सच्चिदानंद का वर्णन,
पुराणों से मिलता दिव्य दर्पण।
पुराणों ने जीवन मार्ग दिखाया,
पुराणों ने माया रहस्य बताया।

पुराणों में अद्वैत का सार समाया,
पुराणों ने ब्रह्म का ज्ञान कराया।
पुराणों से धर्म की ज्योति जलती,
पुराणों से भक्ति की गंगा बहती।

पुराणों में छिपा आत्मा का ज्ञान,
पुराणों ने सिखाया मोक्ष – ध्यान।
पुराणों में शिव का तत्त्व विराजे,
पुराणों से भक्तिभाव जो साजे।

पुराणों में नीति का भंडार मिलता,
पुराणों से जग में सद्भाव खिलता।
पुराणों ने माया के भ्रम को हटाया,
पुराणों से आत्मस्वरूप को पाया।

पुराणों में वेदों का मर्म समाया,
पुराणों ने अद्वैत को सत्य बताया।
पुराणों से जीवन धन्य हो जाता,
पुराणों में ही ब्रह्म मिल जाता।

पुराणों से जग में सद्ज्ञान फैलता,
पुराणों से मानव सन्मार्ग चलता।
पुराणों ने सत्य-असत्य को जाना,
पुराणों से धर्म का दीप है जलता।

पुराणों से जीव ने प्रकाश है पाया,
पुराणों ने हर भ्रम को दूर भगाया।
पुराणों में जीवन का सत्य समाया,
पुराणों ने अद्वैत से ब्रह्म मिलाया।

योगेश गहतोड़ी (ज्योतिषाचार्य)
मोबाईल: 9810092532

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments