Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandविपक्ष के बोलने के अधिकारों पर रोक लगायी जा रही है-रवि बहादुर

विपक्ष के बोलने के अधिकारों पर रोक लगायी जा रही है-रवि बहादुर

हरिद्वार ( कुलभूषण)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि विधानसभा सत्र एक ही दिन में समाप्त कर दिया गया है। विपक्ष के बोलने के अधिकारों पर रोक लगायी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों में विकास कार्यो पर चर्चा सत्र में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राईवेट माइनिंग पर सवाल जवाब होने चाहिए थे। लेकिन नियमावली के तहत सत्र को चलने नहीं दिया जा रहा है। गैरसैण सत्र में जनता के सवालों एवं विकास कार्यो को रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। रवि बहादुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं टेंडर प्रक्रिया को लेकर सत्र में प्रश्न उठाए जाते। लेकिन एक ही दिन में सत्र को समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पैसे की बर्बादी की जा रही है। मानसून सत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की चर्चा भी नहीं हो पायी है। प्रस्ताव पर नहीं बोलने दिया गया है। जबकि विपक्ष पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। विपक्ष शालीनता के साथ अपनी जिम्मेदारी को सत्र में निभाता है। उसके बावजूद भी बोलने के अधिकारों को छीना जा रहा है। प्रदेश में अवैध उगाही, भ्रष्टाचार, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी चर्चा ना होना प्रदेश की जनता के लिए दुखद है। उन्होंने कहा कि सत्र के नाम पर पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है। प्रदेश की जनता राज्य का विकास चाहती है। जनता के हितों के सवालों पर भी जनप्रतिनिध अपनी बात का नहीं रख पाए। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रैसवार्ता में अनिल भास्कर, हिमांशु बहुगुणा, अमन, अंकित, विशाल आदि मौजूद रहे।

 

महाविद्यालय में किया गया ‘जय कन्हैया लाल की’ कार्यक्रम का आयोजनMay be an image of 10 people

हरिद्वार ( कुलभूषण)। एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ‘जय कन्हैया लाल की’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन काॅलेज के व्याख्यान कक्ष में माँ सरस्वती की वन्दना कर किया गया।
इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने अपने सन्देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनायें देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण 16 कलाओं से परिपूर्ण थे, उन्होंने जीवन जीने की कला का ज्ञान भी दिया। भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करें और उनसे बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के उपदेश हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र चाहे वह नैतिकता हो, आध्यात्म हो या व्यक्तिगत विकास हो, में मार्गदर्शन करतें हैं।
इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने हमें सिखाया है कि कैसे प्रेम और करूणा से हम दूसरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हमें भगवान श्री कृष्ण के संदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए, और उनके आदर्शों को अपनाकर एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि नयी शिक्षा नीति में के अन्तर्गत श्रीमदभागवत गीता को सम्मिलित किया है।
मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए भगवान श्री कृष्ण के जीवन से हमें प्रेम, करूणा और न्याय की शिक्षा मिलती है।
इस अवसर पर काॅलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुति दी गयी जिसमें सरस्वती वन्दना चारू, इशिका व साक्षी द्वारा, मेरे सरकार आये हैं भजन चारू द्वारा, श्री कृष्ण लीला ओमिशा, चारू, महक, अंशिका, मोनिका, पलक, रिया, अंजली, टिया, ईशा, देविशा द्वारा, श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी भजन ईशिका, प्रीत, साक्षी द्वारा, राधा-कृष्ण नृत्य मुकुल, मानसी वर्मा, ईशा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
महाविद्यालय की संगीत विभाग की शिक्षिका व कार्यक्रम संयोजक डाॅ. अमिता मल्होत्रा की बड़ा नटखट है कृष्ण कन्हैया भजन की प्रस्तुति ने सभी श्रोत्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर डॉ जे सी आर्य, डॉ सरोज शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. अनुरिषा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, वैभव बत्रा, डाॅ. विजय शर्मा, गौरव बंसल सहित काॅलेज के अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

 

डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में लोगो को किया कानूनों के प्रति जागरूकMay be an image of 6 people, people studying, dais and text

हरिद्वार ( कुलभूषण)। ऑल इंडिया वूमेंस कांफ्रेंस द्वारा डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में वन डे लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम एवम व्रक्षारोपण का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश विद्यारथियो को कानून के प्रति जागरूक करना जिससे वह अपने अधिकारों को जान सके और वह अप्रिय घटनाओं से बच सके कार्यक्रम में मौजूद श्यामपुर थाने की सब इंपेक्टर अंजना चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बोला की आप सशक्त समाज को सशक्त नारी है अगर आपके साथ कुछ गलत होता है उसकी प्रतिकार तुरंत करे उन्होंने, पुलिस चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पूर्व चेयरमैन ने बच्चो। के प्रति होने वाले अपराधो और उनसे बचाओ के बारे बताया, सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र के कमिश्नर प्रीतम सिंह ने भारतीय न्याय सहिता के बारे विद्याथियों संक्षिप्त विवरण दिया
इस कार्यक्रम में मंजुला भगत संरक्षक ऑल इण्डिया वूमेंस कांफ्रेंस, नीरजा जैन अध्यक्ष ऑल इण्डिया वूमेंस कांफ्रेंस, अरविंद जी ट्रैफिक पुलिस हरिद्वार, डिवाइन कॉलेज के निदेशक गगन यादव, अध्यापक गण एवं सभी विद्यारथी उपस्थित रहे…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments