Friday, September 20, 2024
HomeStatesUttarakhandशिव कुमार कश्यप बने कश्यप समाज आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष

शिव कुमार कश्यप बने कश्यप समाज आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष

हरिद्वार ( कुलभूषण )। ऋषिकुल हाइवे पर स्थित प्रख्यात धार्मिक संस्था कश्यप समाज आश्रम में कश्यप समाज आश्रम के पदाधिकारियों महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में समाज के सभी संरक्षक एवं कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से कश्यप समाज आश्रम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रहे समाजसेवी व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप को सर्व सम्मति से कश्यप समाज आश्रम का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। मुख्य संरक्षक उत्तरप्रदेश समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सचेतक किरणपाल कश्यप एवं वरिष्ठ समाजसेवी पालसिंह कश्यप ने बताया कि कश्यप समाज निरंतर आगे बड़ रहा है और काफी युवा समाज का नाम आगे बड़ा रहे है। और जब से कश्यप आश्रम का निर्माण हुआ तब से आज तक कश्यप समाज के आश्रम को वर्तमान अध्यक्ष बुध सिंह कश्यप ने आश्रम को अपनी सेवाए प्रदान की ओर संस्था के उदय के लिए हर संभव प्रयास किया। नव निर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने भी कश्यप समाज आश्रम को निर्माण से लेकर आज तक अपनी लगन मेहनत से सीचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।कश्यप समाज ने शिवकुमार कश्यप की लग्न निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए एक स्वर में कश्यप समाज आश्रम का कार्यकारी अध्यक्ष चुना है।
इस मौके पर मुख्य संस्थापक संरक्षक पाल सिंह कश्यप,उषेंद्र कश्यप,महावीर कश्यप,बाबूराम कश्यप,राम सिंह प्रधान देहरादून एवं नाथू सिंह कश्यप चरण सिंह कश्यप,आनंद कश्यप,नाथीराम कश्यप एडवोकेट प्रभाकर कश्यप, ग्रेस कश्यप, सुमेर कश्यप, शोभना कश्यप,जोगेंद्र कश्यप,राजबीर कश्यप,बिशनपाल कश्यप, डॉ शुशील कश्यप,सुनील कश्यप,मायाराम प्रधान,नरेंद्र कश्यप,नरेश तोमर पत्रकार,आत्माराम कश्यप,सतेंद्र वर्मा,रवि कश्यप भेल,रमेश चंद्र कश्यप,बलजोर सिंह कश्यप, नाग सिंह कश्यप,रामरीच पाल कश्यप,सुरेश कश्यप,अजय कश्यप,मुकुल कश्यप,विजय कश्यप,ऋषिपाल कश्यप,आदि सदस्य मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments