Saturday, August 15, 2026
HomeStatesUttarakhandशहीद आंनद सिँह रावत की अंतिम विदाई में उमडा जन सैलाव, सैन्य...

शहीद आंनद सिँह रावत की अंतिम विदाई में उमडा जन सैलाव, सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर किया अंतिम संस्कार

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सूबेदार आंनद सिंह रावत को सैन्य सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके पैतृक घाट तिलबाडा सूर्य प्रयाग में हजारों की संख्या में लोगों ने गमगीन माहौल के बीच उन्हे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद आनंद को उनके बड़े बेटे मनीष और भाई कुंदन सिंह ने मुखाग्नि दी।
आज बुधवार को शहीद आंनद सिंह का पार्थिक शरीर को दोपहर उनके पैतृक गाँव कांडा भरदार रुद्रप्रयाग लाया गया। 6 ग्रेनेडियर के सीओ हितेष वशिष्ट एवं मेजर निखिल की मौजूदगी में 30 सदस्यीय दल द्वारा शहीद के पार्थिव शरीर को गांव में लाते ही माहौल गमगीन हो गया। शहीद की मां, पत्नी और बच्चों सहित उपस्थित जनसमूह ने शहीद के पार्थिक शरीर के दर्शन किए। इसके बाद सेना के जवानों के साथ ही हजारों की संख्या मे छैत्रीय जनता के साथ भारत माता की जय, शहीद आनंद सिंह अमर रहे, के नारों के साथ उनके पार्थिक शरीर को पैतृक घाट तिलबाडा सूर्यप्रयाग लाया गया। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, यूकेडी नेता मोहित डिमरी, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, लक्ष्मण रावत, पूर्व प्रधान कांडा अमित रावत, धर्मेद्र कंडवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments