Sunday, August 2, 2026
HomeStatesUttarakhandविद्युत विभाग के इंजीनियर ने लगायी फांसी, मृतक जेई के पद पर...

विद्युत विभाग के इंजीनियर ने लगायी फांसी, मृतक जेई के पद पर था नियुक्त

देहरादून, थाना रायपुर को सिटी कन्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि कण्डोली गली न. 01 रायपुर, देहरादून में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है।
उक्त सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली कि एक व्यक्ति विनोद नेगी पुत्र राजपाल नेगी निवासी लेन न0 3 कण्डोली रायपुर देहरादून उम्र 46 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है, जिसे उसके परिजन मैक्स अस्पताल ले गये है, जिसे चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित किया गया है।
रायपुर पुलिस द्वारा मृतक की पंचायतनामा कार्यवाही की गयी। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि मृतक बिजली विभाग में सब स्टेशन माजरा पटेलनगर देहरादून में जेई के पद पर नियुक्त था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments