Monday, September 30, 2024
HomeStatesUttarakhandन्यूज अपडेट : चमोली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फैला करंट, 16...

न्यूज अपडेट : चमोली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फैला करंट, 16 की मौत, कई घायल

जल संस्थान के जेई समेत दो लोगों को हेलीकॉप्टर से ॠषिकेश एम्स भेजा’

‘घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपए देने के सीएम ने दिये निर्देश’

चमोली(उत्तराखंड), बद्रीनाथ राजमार्ग के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां,नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। जबकि 11 करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है।
राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय 22 लोग मौके पर उपस्थित थे।
बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मचारी की रात में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इस घटना से बेखबर बिजली विभाग के कर्मियों ने बुधवार को सुबह जैसे ही बिजली खोली तो एक के बाद एक करंट पर चिपकता चला गया, कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई, अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा कुंछ लोगों ने अलकनंदा में छलांग मारी, लेकिन इसकी कोई पु​ष्टि नहीं है।
घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दारोगा भी शामिल हैं।
नमामि गंगे प्रोजेक्ट में फैले करंट हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने की मृतकों का आंकड़ा 15 पहुंचने की पुष्टि की है। डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार एच टी लाइन टूटने के कारण चमोली में ये हादसा हुआ। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है। कुल 22 लोग मौके पर मौजूद थे।

सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश :
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चमोली ने अपर जिलाधिकारी चमोली को एक सप्ताह के अन्दर घटना की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिये हैं। सभी गम्भीर घायलों को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन से हर अपडेट की जानकारी ले रहे हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री चमोली रवाना :

चमोली में हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर जांच और हालात दोनों पर वह जायजा लेंगे।

मृतकों के नाम :;
1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी कोतवाली चमोली
2- होमगार्ड मुकुंदी राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर चमोली।
5-सुमित पुत्र स्व0 चंद्र सिंह निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 33 वर्ष
7- देवी लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हरमनी चमोली उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र ऐलमदास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 33 वर्ष
15- महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 48 वर्ष
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी उम्र 27 वर्ष

घायलों के नाम :
1- महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खौनुरी चमोली उम्र 32 वर्ष
2- नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी – उम्र 35
3-आनंद पुत्र गम्मालाल, पाटुली गोपेश्वर उम्र 42
4- धीरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी चमोली उम्र 41
5- पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी चमोली
6- सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली उम्र 27
7- सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन निवासी रूद्रप्रयाग उम्र 34
8- पी0आर0डी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी खैनुरी चमोली उम्र 48 वर्ष
9- सुशील खत्री पुत्र दौलत सिंह निवासी रांगतौली चमोली उम्र 27 वर्ष
10- जयदीप पुत्र हरीश निवासी हरमनी चमोली उम्र 20 वर्ष।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments