Thursday, July 4, 2024
HomeTrending Nowपौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की पहल

पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की पहल

रुद्रपुर(उधम सिंह नगर)2 अगस्त। रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने ग्रीन सिटी क्लीन सिटी अभियान के अंतर्गत आनंद कालोनी में विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे लगाए। कालोनीवासियों ने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
सुबह सात बजे शुरू हुआ यह अभियान करीब दो घण्टे चला। इस दौरान फाउंडेशन सदस्यों द्वारा गुलमोहर,आंवला, बहेडा आदि प्रजातियों के करीब 60 पौधे रौपे गए। अभियान में कालोनी निवासियों ने बढ़चढ़ कर भागेदारी की और इन पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
फाउंडेशन अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु सरकार व सामाजिक संस्थाओं द्वारा जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये।
आहूजा ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं।इसलिए पौधे लगाने के साथ साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हर नागरिक को लेनी चाहिए।
वृक्षारोपण अभियान में रविन्द्र कुमार,सचिन आंनद,आलोक जैन,बाबू मजूमदार,विकास कुकरेजा,अवधेश सिंह चौहान, एन एस विष्ट,पंकज कुमार, हरीश पाण्डु, संजय चौहान, रामवीर यादव, इंजीनियर राज भट्ट, प्रेम राठोर, नरेंद्र राठोर, प्रकाश चंद भट्ट, चंद्रपाल, दीपक मिश्रा,वैभव बिष्ट, विनय यादव, सुरज बाबू, प्रेम साह,शालिनी शर्मा,महिला अध्यक्ष चन्द्र कला राय, अनिता मिश्रा,राखी सक्सेना,गीता सक्सेना आदि मौजूद थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments