Monday, May 20, 2024
HomeTrending Nowभाजपा युवा मोर्चा प्रेमनगर कांवली मंडल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाजपा युवा मोर्चा प्रेमनगर कांवली मंडल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

देहरादून, कोरोना संकट में मरीजों की मदद हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रेमनगर कांवली मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | रॉयल इन पैलेस इंदिरा नगर में आयोजित रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया | पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम सिंह नेगी के नेतृत्व में 48 युवा द्वारा रक्तदान किया गया |

रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में कैंट विधायक श्री हरबंस कपूर जी मौजूद रहे, उन्होंने युवाओं को सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में सार्थक सहभागिता निभाने का आह्वान किया | शिविर में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री संतोष कोटियाल, युवा मोर्चा महामंत्री अतुल बिष्ट, मंडल मंत्री युवा मोर्चा सूरज बिष्ट , आकाश मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अमित चौधरी एवं सागर गौरव रावत , रोहित डोरे , रोहित चंदोला ,अंकित यादव ,अंकित धौण्डियाल, मीडिया प्रभारी सुनील घिल्डियाल आदि युवा मोर्चा के साथी मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments