Friday, May 17, 2024
HomeTrending Nowइको ग्रुप की इकोब्रिक मुहिम: बच्चों के सहयोग से प्लास्टिक वेस्ट से...

इको ग्रुप की इकोब्रिक मुहिम: बच्चों के सहयोग से प्लास्टिक वेस्ट से बनाई बेंच

 देहरादून, इको ग्रुप, देहरादून संस्था पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रही है और जनजागरण अभियान चला रही है। इस मुहिम में अब बच्चों को भी जोड़ लिया है। विदित है कि इको ग्रुप द्वारा विगत 6 नवंबर को पम्मी नंदा फाउंडेशन, डिफेंस कॉलोनी के साथ मिलकर एक प्लास्टिक वेस्ट के सदुपयोग पर जागरूकता अभियान चलाया था जिसमें घर का प्लास्टिक वेस्ट प्लास्टिक की बोतलों में कंपैक्ट करने की बच्चो को प्रेरणा दी गई थी।

इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज इको ग्रुप द्वारा पम्मी नंदा फाउंडेशन में बच्चो के माध्यम से बनाई गई करीब ४० इकोब्रिक से एक टेबल का निर्माण किया गया। इसमें विशेष योगदान बच्चो का रहा जिन्होंने मात्र 15 दिनों में 40 ईकोब्रिक्स बनाई जिसमें लगभग १६ किलो प्लास्टिक वेस्ट समाहित है। इको ग्रुप का डिफेंस कॉलोनी में ये पहला प्रयोग है और आशा है कि इनसे डिफेंस कॉलोनी की करीब ६५० और परिवारों को जोड़कर पूरी तरह से जीरो वेस्ट बनाने में मदद मिलेगी।

इस पर्यावरण संरक्षण कार्य में इको ग्रुप द्वारा पम्मी नंदा फाउंडेशन के 82 साल के ब्रिगेडियर सेवानिवृत एस पी नंदा (वी एस एम ) का इस कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। इको ग्रुप की पर्यावरण के बारे में इस अनूठी पहल से बच्चो में पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। ब्रिगेडियर नंदा की योजना है कि वह खुद भी इस अभियान को और आगे बढ़ाएंगे और अपने आसपास साथियों को भी प्रेरित भी करेंगे।
इस कार्य में इको ग्रुप के संस्थापक सदस्य भारत शर्मा, आशीष गर्ग, अमित जैन ,संजय भार्गव एवं अनिल मेहता ने प्रतिभागिता की ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments