Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowयुवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी गौरव पाण्डे का जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण...

युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी गौरव पाण्डे का जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण का आकलन 2022 की तैयारी

(हरीश पाण्डे) दन्या अल्मोड़ा।  भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी गौरव पाण्डे का क्षेत्र भ्रमण इन दिनों जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सुर्खियों में है। दीप पर्व के अवसर पर पाण्डे इन दिनों कार्यकर्त्ताओं को बधाई देने व कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट करने में मशगूल हैं,तो इसे क्षेत्रीय जनता आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारी के रुप में आंकलन कर रही है।

युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी पाण्डे विगत 10 दिनों से क्षेत्र भ्रमण में है पाण्डे के द्वारा विकास खण्ड धौलादेवी के दुरस्थ क्षेत्रों में जगह जगह चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर युवा वर्ग में अपनी पैठ बनाई जा रही है, युवा वर्ग ही नहीं बुजुर्गों को भी अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में रिझाने में माहिर हैं।

पाण्डे ने दिल्ली प्रदेश छात्र राजनीति से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी की ठण्डी छांव में राजनिति कदम रखे हैं, वर्तमान में पाण्डे के पास उत्तराखंड में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी भी है। एक विशेष वार्ता के दौरान पाण्डे ने अपने इस क्षेत्र भ्रमण को दावेदारी से हटकर इसे दीपावली का शुभ कामनाएं क्षेत्रीय जनता तक पहुंचाने का आह्वान दिया तथा दावेदारी को प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि दावेदारी करना हर कार्यकर्ता का अपना हक है सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में अपने कार्यकर्त्ताओं के सम्पर्क में रहकर पार्टी की अग्रिम विकास निति व प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों को जनता को अवगत कराना चाहिए,तथा पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी चुने उसके लिए सभी को एकजुट होकर विजय बनाने का संकल्प लेना ही हर कार्यकर्ता का सिद्धांत होना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments