Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowविकासनगर : जौनसार बावर में भिरुड़ी पर्व की धूम, लोगों ने ईष्ट...

विकासनगर : जौनसार बावर में भिरुड़ी पर्व की धूम, लोगों ने ईष्ट देव की आराधना कर सुख समृद्धि का मांगा आर्शीवाद

देहरादून(विकासनगर), उत्तराखंड़ का जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर क्षेत्र सांस्कृतिक त्यौहारों की धूम के लिये माना जाता है, यहां हर्षोउल्लास के साथ पर्वो का आगाज करते है, रविवार को जौनसार बावर के छह खतों में भिरुड़ी पर्व मनाया गया। लोगों ने अपने ईष्ट देव की आराधना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद दिनभर पंचायती आंगन में हारुल और तांदी नृत्य की धूम रही। गांव के स्याणा ने ठारी (पवित्र स्थान) पर चढ़ कर अखरोट फेंके, जिन्हें लोगों ने पकड़ कर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

मान्यता के अनुसार भिरुड़ी के दिन सूने की हरियाड़ी का विशेष महत्व है। गांव का बाजगी (ढोल बजाने वाला) 21 दिन पहले जौ और गेहूं को साफ सुधरे स्थान पर बोता है। भिरुड़ी के दिन तैयार हुई हरियाड़ी ईष्ट देवताओं को अर्पित की जाती है। बाद में गांव का बाजगी इस हरियाड़ी को पंचायती आंगन में एकत्रित हुए महिला-पुरुषों के माथे पर लगाता है। क्षेत्र के
लोगों ने देवता की पूजा करने के बाद एक-दूसरे को प्रसाद के रूप में चिवड़ा और अखरोट भी बांटे। जनजातीय क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में दिवाली के एक माह बाद बूढ़ी दिवाली का जश्न मनाया जाता है लेकिन, पांच दिनों तक चलने वाला यह उत्सव छह खतों में पूरे देश के साथ दिवाली का जश्न के रूप में मनाया जाता है।
दीपावली के अगले दिन भिरुड़ी पर्व मनाया जाता है । त्यूनी, बावर, देवघार, फनार, बाणाधार, भरम खतों में यह दिवाली मनाई जाती है। सोमवार को क्षेत्र में जंदोई पर्व मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments