Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलायें अधिकारी को हटाये जाने का...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलायें अधिकारी को हटाये जाने का किया विरोध, प्रधानमंत्री और उत्तराखण्ड़ शासन को भेजा पत्र

(अमर सिंह कश्यप)

देहरादून, जनपद देहरादून के विकासखण्ड कालसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए संगठन से जुड़ी महिलाओं के हित में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी श्री रविकान्त पाण्डेय, एस.पी.एम. केा हटाये जाने के प्रकरण को लेकर विकासखण्ड कालसी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुडी महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार एवं अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास, को पत्र लिखकर यू एस आर एल एम में कार्यरत श्री रविकांत पाण्डे को उनके पद पर पूर्व की भांति रखने की विभिन्न समूहों की महिलाओं ने मांग की है। यही नहीं समूह महिलाओं के अनुसार श्री रविकांत पाण्डेय जी एक व्यवहार कुशल, कर्तव्यनिष्ठ, कार्य के प्रति अपना पूर्ण सहयोग एवं दायित्व निभाते हुए एवं महिलाओं का सम्मान करते हुए कुशलतापूर्वक अपना कार्य कर रहे हैं।

ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री धीरेन्द्र पंवार जी ने श्री रविकांत पाण्डेय को न हटाए जाने के निर्देश के बावजूद उत्तराखंड शासन द्वारा कोविड-19 के समय भी बेहतर सेवा देने वाले श्री रविकांत पाण्डेय जी को उनके पद से हटाया जा रहा है रवि कांत पांडे को हटाए जाने के विरोध में विकासखण्ड कालसी की सैकड़ों महिलाओं मांग की है कि श्री रविकांत पाण्डेय को पूर्व की भांति ही विभाग में रखा जाए।

विदित हो कि श्री रविकांत पाण्डे विगत 14 वर्षों से राज्य परियोजना प्रबंधन ईकाई, ग्राम्य विकास विभाग, देहरादून, सचिवालय परिसर में कार्यरत हैं। लेकिन उन्हेें अकर्मण्य बताकर पदमुक्त करने की बात हमे उन्नति एवं सूरज ग्राम संगठन जिसमें 15 स्वयं सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाएं संगठन से जुड़ी है तथा श्री रवि कांत पांडे जी को विधि विरुद्ध हटाए जाने के विरोध में महिलाएं श्री पाण्डेय के पक्ष में खड़ी हो गई हैं।

जिसमें मुख्य रुप से विभिन्न समूहों जैसे संघर्ष की अध्यक्ष, रेखा चौधरी तथा शांति देवी, दुर्गा समूह के प्रियंका, साधना समूह से बसंती देवी, चांद समूह से सलमा, यमुना समूह से बिट्ओ देवी, महासू समूह से पिंकी, उन्नति समूह से सोनिया बेबी, विकास समूह से हमीदा बानो, तथा नंदा समूह से अमो देवी और आदि महिलाओं ने श्री रविकांत पांडे जी के पक्ष में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है उनकी मांग है कि श्री रवि कांत पांडे जी को बिना शर्त उनके काम पर वापस रखा जाए अन्यथा विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं कालसी विकासखंड में आंदोलन करेंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments