Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowविधान सभा उपाध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं, तत्काल निदान के...

विधान सभा उपाध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं, तत्काल निदान के दिये आदेश

अल्मोड़ा, माननीय विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चौहान जी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत माट एवं ग्राम पंचायत मटैना में व्यापक जनसंपर्क अभियान किया एवं चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती ममता मेहरा एवं श्रीमती गुड्डी देवी द्वारा कई समस्याओं को बताया गया जिनमें से कुछ समस्याओं का समाधान विधायक निधि के माध्यम से एवं अन्य समस्याओं का समाधान विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर करवाया कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु ग्रामीण जनता में मास्क वितरण का कार्यक्रम भी किया गया ,

गांव की पेयजल सिंचाई शिक्षा स्वास्थ्य आदि समस्याओं के समाधान हेतु दूरभाष से विभागीय अधिकारियों से वार्ता की एवं तत्काल प्रभाव से निदान करने हेतु आदेशित किया इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल द्वारा खंड विकास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारियों से ग्रामीण जनता को अवगत कराया माननीय विधानसभा उपाध्यक्ष जी द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियां समस्त ग्रामीणों को दी

खाद्यान्न विभाग द्वारा कोरोना काल के समय वितरित किए गए राशन की जानकारियां ली एवं ग्रामीणों द्वारा संतोष प्रकट किया गया की समय-समय पर राशन पूर्ण रूप से मिल रहा है माननीय विधानसभा उपाध्यक्ष जी द्वारा अपने संबोधन में भल्युडा, माट, मटैना, बिन्तोला आदि गांवों को एक साल के अंतर्गत मोटर मार्ग से जोड़ने का आश्वासन ग्रामीण जनता को दिया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट कसार देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन सिंह मेहरा पूर्व ग्राम प्रधान कुंदन सिंह माधव सिंह बिष्ट पान सिंह पूर्व कनिष्ठ प्रमुख चंदन लाल भाजपा कार्यकर्ता कमलेश नेगी जी जगदीश सिंह बिष्ट गंगा सिंह रोहित सिंह हर सिंह सुमित श्यामू रोहित मनोज सिंह सुंदर सिंह मेहरा मोहन सिंह भुवन सिंह सहित ग्रामीण जनता बुजुर्ग महिलाएं एवं नवयुवक साथी उपस्थित रहे,,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments