Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowलोक गायक मनोज सागर का वीडियो गीत शाऊणी 4 मचा रहा धमाल

लोक गायक मनोज सागर का वीडियो गीत शाऊणी 4 मचा रहा धमाल

मसूरी। जौनसारी लोक गायक मनोज सागर का गाया वीडियो गीत साऊणी -4 यू ट्यूब चैनल पर खूब धमाल मचा रहा है। इस वीडियो गीत ने एक सप्ताह में 64 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
जौनसारी लोक गायक मनोज सागर का गाया वीडियो गीत साऊणी-4 इन दिनों यू ट्यूब पर छाया हुआ है तथा खूब धमाल मचा रहा है। मनोज सागर ने बताया कि इस गीत के रचयिता बारू आर्य, ंसंगीत ललित सौंटा का है यह गीत एमएस रिकार्ड उत्तराखंड ने सबक्राइब किया है।

इस गीत को संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि मनोज सागर उत्तराखंड के जाने माने जौनसारी लोक गायक है तथा उन्होंने कई हिट गीत दिए हैं जो आम लोगांे की जुबान पर रहते हैं। शादी समारोंहों व अन्य स्टेज शो में उनके गाने खूब बजाये जाते हैं। इसी कड़ी में साऊणी गीत ने खूब धमाल मचा रखा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments