Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड: बाजार में घूमते दिखे तीन तेंदुए, CCTV की फुटेज देख दहशत...

उत्तराखंड: बाजार में घूमते दिखे तीन तेंदुए, CCTV की फुटेज देख दहशत में लोग

पिथौरागढ़: तेंदुए का आतंक अपने चरम पर है। जिले के कई गांवों में तेंदुए के आतंक से भयभीत ग्रामीण सायं होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वन विभाग गांवों में पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। लेकिन, विभाग को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अक्सर तेंदुए के बढ़ते आतंक से जहां ग्रामीण लोग घरों में जीने को मजबूर हैं। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थल बाजार में घूमते तीन तेंदुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों में दहशत फैल गई। दरअसल क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह पुराना बाजार थल टोल के पास व्यापारी मनोज गोस्वामी ने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें सात अक्तूबर की रात 10 बजकर सात मिनट पर तीन तेंदुओं के घूमते देखा। वीडियो देख मनोज के होश उड़ गए। हालांकि सोशल मीडिया पर तीनों तेंदुओं के यह वीडियो फुटेज तेजी से वायरल हो गया।  वीडियो देख थल के लोग दहशतजदा हैं।

दरअसल व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह सत्याल ने लोगों से तड़के और शाम को अंधेरा होते ही बच्चों को घर से बाहर न भेजने की अपील की है। लोगों का कहना है कि आस पास के क्षेत्रों में पहले भी तेंदुए दिखते आ रहे हैं।  ऐसे में सड़कों पर तेंदुओं की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों का खेतों व जंगलों में निकलना बाहर जाना जाना मुश्किल हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments