Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ : श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान, जगत मर्तोलिया...

उत्तराखंड़ : श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान, जगत मर्तोलिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष

मुनस्यारी, 3 जनवरी। उत्तराखंड के लिए बनी श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के लिए जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियो व सामाजिक संगठनो ने नये पदभार मिलने पर खुशी जाहिर की है।

प्रदेश स्तर पर जूना अखाडे के महन्त देवानन्द सरस्वती को अध्यक्ष बनाया गया है। इस कार्यकारिणी में जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया को प्रमुख पद सौपा गया है। पिथौरागढ जिले से मर्तोलिया को यह जिम्मेदारी मिलने पर जिले के सामाजिक संगठनो, पंचायत प्रतिनिधियो ने कहा कि इससे मर्तोलिया को प्रदेश में सामाजिक व धर्मिक कार्य करने के लिए नयी पहचान मिलेगी।

मर्तोलिया ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से ही वे सामाजिक क्षेत्र में आए थे। एक बार फिर प्रभु राम की सेवा का अवसर मिला है, उसे वे हर हाल में पूरा करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments