Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड : सांसद अजय भट्ट लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गये

उत्तराखंड : सांसद अजय भट्ट लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गये

देहरादून, उत्तराखण्ड़ से लोकसभा नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट लोकसभा सदन से लेकर अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार एक्टिव रहे हैं यही वजह है कि वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में लगातार फेम इंडिया मैगजीन के एशिया पोस्ट सर्वे में वह सर्वश्रेष्ठ सांसद चुनते हुए आए हैं इस बार भी सांसद अजय भट्ट 2021 में विलक्षण कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गए हैं। सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा यह जानकारी दी गई है।

देशभर के 542 सांसदों के बीच फेम इंडिया मैगजीन के द्वारा सर्वे के बाद अलग-अलग कैटेगरी में सांसदों को सर्वे के बाद चुना गया है, सांसद अजय भट्ट भी पिछले वर्ष 2020 में क्षमता वान और प्रतिभावान कैटेगरी में देश में सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने गए थे। इस साल अजय भट्ट को विलक्षण कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया है | फेम इंडिया द्वारा इस सर्वे में सांसद का जनता से जुड़ाव, छवि, प्रभाव, पहचान, कार्यशैली, सदन में उपस्थिति, बहस का हिस्सा, प्राइवेट बिल, सदन में प्रश्न, सांसद निधि का सही उपयोग और सामाजिक सहभागिता को मुख्य मापदंड बनाया जाता

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments