Tuesday, April 23, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड Big breaking:-तीरथ रावत कैबिनेट की बैठक , कई फैसले हुए आपदा...

उत्तराखंड Big breaking:-तीरथ रावत कैबिनेट की बैठक , कई फैसले हुए आपदा , कोरोना पर सरकार का फोकस

देहरादून, उत्तराखंड सरकार की कोरोना काल के बीच आज तीरथ कैबिनेट बैठक हुई, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये | कैबिनेट बैठक से पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर दो मिनट का मौन रखा | कैबिनेट द्वारा लिये बड़े फैसले :

एक जुलाई से 3 जिलों के लिए चमोली उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग चार धाम की यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी इसके अलावा मंत्रिमंडल पर बैठेगा और परिस्थितियों को देखने के बाद आगे फैसला लेगा |

वरिष्ठ अधिकारी होंगे नियुक्त चार धाम यात्रा को लेकर क्या है तैयारी इसकी निगरानी करेंगे |

तीर्थ पुरोहितों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा |

बाढ़ मैदान परीक्षेत्र हुआ घोषित उत्तरकाशी हरिद्वार के बाद अब टिहरी देवप्रयाग श्रीनगर ऋषिकेश गंगोत्री चमोली में होगा क्षेत्र घोषित |

औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों का वेतन होगा निर्धारित ओवरटाइम का वेतन भी होगा निर्धारित दोनों पारियों के बीच में कार्य करने का विराम का समय होगा निर्धारित |

सेलाकुई स्थित लैंडा कंपनी को जाने वाली विद्युत आपूर्ति लाइन को किया जाएगा अंडर |

मार्जिन मनी को 10% से घटाकर 3% किया गया |

वेट से संबंधित केस जो निर्धारण की समय सीमा 30 अप्रैल की जगह 30 सितंबर तक बढ़ाई गई यह केवल 2017-18 के मामलों के लिए होगा |

टाटा मोटर्स पंतनगर को एंबुलेंस तैयार करने की मंजूरी टाटा मैजिक वाहन में तैयार किए जाएंगे एंबुलेंस कोविड-19 माह के लिए मिली मंजूरी |

संविदा कर्मचारियों के जरिए भी टाटा मोटर्स करा सकता है काम लेकिन सुरक्षा और मानदेय स्थाई और अनुभवी कर्मचारियों के साथ होगा काम |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments