Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड : 'आप' के हुए कर्नल अजय कोठियाल, विधान सभा चुनावों को...

उत्तराखंड : ‘आप’ के हुए कर्नल अजय कोठियाल, विधान सभा चुनावों को लेकर सक्रिय हुई पार्टी

देहरादून, उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी और सक्रिय हो गई है। 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने आज सोमवार को आप पार्टी का दामन थाम लिया है। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में ‘मिशन उत्तराखंड नवनिर्माण’ कार्यक्रम के तहत कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली में बेहतर काम किया है। बेरोजगारी और हेल्थ सेक्टर में पार्टी उत्तराखंड में भी मजबूती से काम करेगी। पार्टी का मकसद युवाओं को आगे रखकर प्रदेश में विकास करना है।

कार्यक्रम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्चुअल माध्यम से भी संबोधित किया ।आप 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों से भी जोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड में बदलाव के प्लान का भी तैयार किया |
सैन्य परिवार बाहुल्य प्रदेश में कर्नल अजय कोठियाल की सैन्य पृष्ठभूमि पार्टी को उत्तराखंड में पैठ जमाने में मदद कर सकती है। गौरतलब हो कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में उत्तराखंड में सैनिक धाम को पांचवां धाम घोषित किया था। प्रदेश में पूर्व सैनिकों और सेना से जुड़े परिवारों की खासी संख्या है। इसी को देखते हुए भाजपा ने देहरादून में सैन्य धाम बनाने का एलान किया था तो कांग्रेस ने जवानों के सम्मान का अभियान छेड़ा था।

अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी भी इसी राह पर चलती हुई दिखाई दे रही है। आप पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को प्रदेश में प्रमुख चेहरे की तरह पेश किया है। सूत्रों के मुताबिक आप का यह अभियान अब कांग्रेस और भाजपा को परेशान कर सकता है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक उठापटक अब और तेज होने की संभावना है।

कर्नल कोठियाल एक परिचय :

नाम – सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल
जन्म – गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चौंफा, जिला टिहरी गढ़वाल
वर्तमान में निवास – बसंत विहार देहरादून
जन्म तिथि – 26 फरवरी, 1968
शिक्षा – सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक
उपलब्धियां – दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments