Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड : 221 कांस्टेबलों को मिला दीपावली का तोहफा, प्रमोट कर हेड...

उत्तराखंड : 221 कांस्टेबलों को मिला दीपावली का तोहफा, प्रमोट कर हेड कांटेबल बनाया

देहरादून, उत्तराखण्ड़ स्थापना दिवस पर प्रदेश के 221 पुलिसकर्मियों को दिवाली का तोहफा मिला। इन पुलिसकर्मियों को प्रमोट कर हेड कांस्टेबल बनाया गया है। इनमें कई कांस्टेबल और बाकी हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी के पुलिसकर्मी शामिल हैं। आईजी कार्मिक ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन पुलिसकर्मियों को प्रमोट किया गया है।
राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को प्रमोशन लिस्ट जारी की है।

काफी समय से हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन होने थे। सोमवार को 221 पुलिसकर्मियों का इंतजार खत्म हो गया है। ये सभी पुलिसकर्मी 25 से 30 साल की सेवा करने वाले हैं। लंबे समय से प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही थी। जबकि पुलिस के कुछ कार्मिक इस लिस्ट को ठीक नहीं मान रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें कुछ ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं जो पहले से हेड कांस्टेबल (बाजू पर तीन फीतियां) लगा रहे थे। इसके साथ ही कुछ ऐसे हैं जो एक स्टार लगाते थे और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कहलाते थे।

ऐसे में इन्हें अब हेड कांस्टेबल कहने का क्या मतलब? लेकिन, इस मामले में आईजी कार्मिक का कहना है कि प्रमोशन बहुत ही सूझबूझ और सभी नियमों को ध्यान में रखकर किया गया है। जिन्हें हेड कांस्टेबल कहा जा रहा है वे असल में हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी (एचसीवीएस) थे। अब उन्हें कंफर्म हेड कांस्टेबल बना दिया गया है। इनमें कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो एक स्टार कंधे पर लगाते चले आ रहे हैं। वे चालान भी काट रहे थे, लेकिन अब उन्हें हेड कांस्टेबल बनाया गया है। यानी अब उन्हें फीतियां लगानी होंगी। हालांकि मुख्यालय का कहना है कि एक स्टार वाली व्यवस्था सिर्फ अस्थाई व्यवस्था थी। जो कांस्टेबल 30-30 साल सर्विस कर चुके हैं उनके अंदर कोई कुंठा न हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई थी। यह नोटिफाई पद नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments