Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowयोगी के राज में उत्तर प्रदेश बना अपराध प्रदेश: राहुल चौधरी

योगी के राज में उत्तर प्रदेश बना अपराध प्रदेश: राहुल चौधरी

हरिद्वार 03 अक्टूबर (कुल भूषण शर्मा) प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री अमन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखण्ड समेत तमाम कांग्रेसी पदाधिकारियों पर साजिशन किये गये झूठे मुकदमे को निरस्त कराने के संबंध में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम को सौंपा। ।
अमन कुमार ने कहा है कि हाथरस में जिस तरह की बर्बरता पीड़िता के साथ की गई है और जिस प्रकार उसका अंतिम संस्कार किया गया है उससे पीड़िता के परिवार बहुत ज्यादा दुखी और डरे हुए हैं। इस संदर्भ राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदसलूकी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जो कि गलत है।
किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल चौधरी ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे नारे निरर्थक साबित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली पूरी तरह उजागर हो गयी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के गढ़वाल मण्डल महामंत्री यशपाल सिंह प्रधान, प्रदेश संयुक्त सचिव रिजवान खान साबरी, प्रदेश सचिव निजाम पठान, पूर्व प्रधान रामकिशन, महेन्द्र सिंह परालिया, अजय दास महाराज, मोनू, संदीप, पुरूषोत्तम, अर्जुन सिंह, सतवीर चौधरी, विवेक यादव, डॉ. संदीप सैनी, नानू, अमित कुमार, राजू सिंह, विवेक यादव आदि समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता एवं किसान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments